Posts

Showing posts from July, 2020

उदयसिंह प्रथम

उदयसिंह प्रथम उदयसिंह प्रथम मेवाड़ के राणा मेवाड़ के राणा शासनावधि १४६८ से १४७३ पूर्ववर्ती महाराणा कुम्भा उत्तरवर्ती राणा रायमल निधन १४७३ पिता महाराणा कुम्भा उदयसिंह प्रथम (? -१४७३) इन्हें कभी-कभी उदयकरण या उदाह या ऊदा के नाम से भी जाने जाते थे और ये एक मेवाड़ साम्राज्य के महाराणा (१४६८ से १४७३) थे । ये महाराणा कुम्भा के पुत्र थे। जब राणा कुंभा एकलिंगजी (भगवान शिव) की प्रार्थना कर रहे थे, उदय सिंह प्रथम ने उनकी हत्या कर दी और खुद को शासक घोषित कर दिया था। वह एक क्रूर शासक थे,1473 में उनकी मौत बिजली गिरने से हुई जीवनी मेवाड़ के महाराणा कुम्भा के बड़े पुत्र उदयकर्ण ने कुम्भलगढ़ में महाराणा को मारकर बदनोर के ठाकुर जेतसिंहजी के साथ मेरवाड़ा में ठाकुर श्री खंगारसिंहजी चौहान के यहां आकर शरण ली। यहां के ठाकुर ने उन्हें तीन माह तक बरार (राणारेल) में रखा और १० दिन तक बरसावाड़ा में रखा। जब महाराणा का सोलह राव और बत्तीस उमरावों के साथ सन्धि हो गई तो श्री खंगारसिंह चौहान अपने साथ उदयकर्ण को लेकर उदयपुर दरबार में हाजिर हुए, तो उदयपुर के राजकवि ने श्री खंगारजी की प्रश...